फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Closure will take action against the defender

बंदी रक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 20 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Wed, 20 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Closure will take action against the defender
जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थिति में हुई बंदी की मौत के मामले में मंगलवार को इलाहाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी जेल संतोष कुमार श्रीवास्तव ने छह घंटे तक जिला कारागार में जांच की। जिला जेल में उन्होंने बंदियों के बयान भी दर्ज किए। आई के निरीक्षण से जेल प्रशासन में खलबली मची रही। जांच के दौरान बंदी रक्षक की लापरवाही पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार को जिला कारागार में दोहरे हत्या कांड में निरुद्ध पहरा निवासी भोला उर्फ बद्रीप्रसाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिस पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को डीआईजी जेल ने सुबह दस बजे जिला कारागार पहुंचकर जांच पड़ताल की। छह घंटे तक चली जांच के दौरान डीआईजी ने 50 से ज्यादा बंदियों से पूछतांछ की और उनके बयान दर्ज किए। डीआईजी ने शौचालय में जाकर देखा देखा साथ ही बैरकों में जाकर बंदियों के बयान लिए। डीआईजी ने बताया कि बयान के दौरान जेल में बंद मृतक के बेटे जीतू से भी पूछतांछ की गई। जीतू ने बताया कि हत्या कांड के बाद से पिता परेशान रहते थे। इसलिए आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन अभी भी बंदी की मौत रहस्यमय बनी हुई है। स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बंदी रक्षक तीन बजे तक बंदियों को बैरक में बंद रखता है। लेकिन दो बजे शौचालय के लिए बंदी बद्रीप्रसाद को बाहर निकाला गया लेकिन बंदी रक्षक अवधेश मौर्या ने उस पर निगरानी नही रखी। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed