फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleaner injecting patients in CHC

महोबा: सीएचसी में सफाईकर्मी लगा रहा मरीजों को इंजेक्शन

Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cleaner injecting patients in CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में डॉक्टर, नर्स और दो फॉर्मासिस्टों की तैनाती के बाद भी सफाईकर्मी मरीजों के इंजेक्शन लगा रहा है। बुधवार को इंजेक्शन लगाते सफाईकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। सीएमओ ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी कुलपहाड़ में प्रतिदिन 90-100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां भरपूर स्टाफ तैनात है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी मरीजों का इलाज कर रहा है। बुधवार को एक मरीज को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। वहां तैनात सफाईकर्मी ने उसे इंजेक्शन लगाया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सफाईकर्मी के इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। वायरल वीडियो में मरीज को लिटाकर सफाईकर्मी इंजेक्शन भरकर लगाता नजर आ रहा है। उधर, सीएचसी प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनेश कुमार गर्ग का कहना है कि सफाईकर्मी का इंजेक्शन लगाते वीडियो सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed