फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic,mahoba,samadhan day

शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करें अफसर

Sat, 18 Sep 2021 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
civic,mahoba,samadhan day
महोबा/ चरखारी/ कुलपहाड़। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील चरखारी पहुंचकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह व सीडीओ डॉ. हरिचरण ने समस्याएं सुनीं। साथ ही कुलपहाड़ व सदर तहसील में संबंधित एसडीएम व सीओ ने शिकायतें सुनीं। समस्त तहसीलों में फरियादियों ने कुल 97 शिकायतें आईं जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार तहसील चरखारी में जिलाधिकारी के समक्ष 43 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने समय पर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता व तहसीलदार संजीव ने शिकायतें सुनीं। 20 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व व चकबंदी की भूमि संबंधी आईं। शिकायतकर्ता राजकुमारी कुलपहाड़ ने चकबंदी विभाग द्वारा नाप कराने की मांग की है। प्रभुदयाल अजनर ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी है। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमोल सिंह चौहान, नगर पंचायत से नंदकिशोर,एस आई सचिन कुमार सहित संबंधित थानों के एसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed