{"_id":"612e1d2e8ebc3e6ee33a03a3","slug":"civic-mahoba-rasan-card-mahoba-news-knp6492280174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माह में एक बार ही मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माह में एक बार ही मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
महोबा। गरीबों के लिए राशन वितरण में बदलाव किया गया है। माह में दो बार निशुल्क मिलने वाला राशन अब एक बार मिलेगा। दूसरी बार में सस्ती दर पर दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण काल में गरीबों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने महीने में दो बार राशन देने की व्यवस्था दी थी। इसमें प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल का वितरण किया जाता था। अब उपभोक्ताओं को दूसरी बार राशन लेने वालों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल के लिए रुपये चुकाने होंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में अभी तक महीने में दो बार मुफ्त राशन बांटा जा रहा था। नई व्यवस्था के तहत अब महीने में एक बार मुफ्त व दूसरी बार सस्ते दामों में राशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में दूसरी बार का राशन शुल्क देकर ही मिलेगा।