फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

20 सफाई कर्मियों को निलंबित करने के आदेेश

Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। जिले में गुरुवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की 50 टीमें गठित कर 100 से ज्यादा गांव का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी गई। निरीक्षण के दौरान 20 से ज्यादा सफाई कर्मियों के महीनों से गायब मिलने की शिकायत पर उन्हें निलंबित करने और 100 से ज्यादा सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोके जाने के डीपीआरओ को आदेश जिलाधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की 50 टीमों ने विकासखंड कबरई, चरखारी, जैतपुर और पनवाड़ी के 100 से ज्यादा गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 20 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के महीनों से गायब रहने की ग्रामीणों की शिकायतें मिलने पर अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार डीएम को सौंप दी। डीएम ने महीनों से गायब 20 सफाई कर्मियों को निलंबित करने के आदेश डीपीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह निरीक्षण के दौरान 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारी गुरुवार को अनुपस्थित मिले। अनपुस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंप दी। रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश दिया है। एक साथ गांव-गांव में अधिकारियों की टीमें देख ग्रामीण हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed