{"_id":"5f81e5dd8ebc3e9bae32b959","slug":"civic-mahoba-news-knp587557563","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज की समस्या से सैकड़ों किसानों के खेतों की पिछड़ रही बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज की समस्या से सैकड़ों किसानों के खेतों की पिछड़ रही बुआई
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण नहीं हो पाने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। किसानों के खेतों की बुआई पिछड़ गई हैं। किसानों ने विधायक से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब किसानों ने सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन कटवाने का फैसला किया है।
कुलपहाड़ तहसील का सबसे बड़ा बेलासागर तालाब सूखा पड़ा है। जिससे नहर चलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। लेकिन एक माह से वोल्टेज 80 से 120 वोल्ट आ रहा है जबकि वोल्टेज 220 वोल्ट आना चाहिए। इसके चलते अधिकांश पंप चल नहीं पा रहे हैं। लो वोल्टेज में ट्यूबवेल चलाने पर किसानों के पंप फुंक रहे हैं।
इसको लेकर किसानों ने डीएम व चरखारी विधायक को शिकायती पत्र सौंपा लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक्सईएन महोबा से मुलाकात की और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा लेकिन समस्या की हल नहीं हुई। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र के किसान अनिल कुमार, सुधांशु मोहन, रविकरण, सीमा, लक्ष्मी गुप्ता, भूपेंद्र राजपूत, भुजबल सिंह, शरदचंद्र, गुलाब यादव, छेदालाल कुशवाहा, रामस्वरूप आदि ने बताया कि रिछा पावर हाउस के चारूआ फीडर में 80 से 100 वोल्ट वोल्टेज आता है। किसान पूरे वर्ष बिजली का बिल देते हैं। जबकि पंप केवल चार से पांच माह ही चलते हैं।
विज्ञापन
फिर भी विद्युत विभाग सही वोल्टेज नहीं दे पा रहा है। ऐसे में किसानों ने सामूहिक रूप से अपने कनेक्शन कटवाने का निर्णय लिया है। किसान यूनियन के नेता डा. पंकज तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन व अनशन का सहारा लिया जाएगा। उधर एक्सईएन विद्युत शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या जिले से नहीं है। मांग के अनुरूप बिजली की सप्लाई न होने से समस्या है।