{"_id":"5de010468ebc3e54eb2a8b28","slug":"civic-mahoba-news-knp5288298196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे को दर्जनों गांवों से जोड़ने वाले धरौन सड़क का आधा किमी टुकड़ा वर्षों से गड्ढो में तब्दील है। नियमित मांग के बावजूद सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग उठाई है। कस्बे के राजीवनगर निवासी अंकित सोनी, अनिरुद्ध यादव, बृजेंद्र सिंह गौतम, अनिल कुशवाहा, सुनील सहित एक दर्जन युवाओं ने मराठे स्थित बजरंगबली मंदिर में बैठक की। जिसमें धरौन सड़क स्थित कैलाश सोनी के मकान से पांच पहाड़ी तक आधा किमी गड्ढायुक्त सड़क के निर्माण की मांग रखी गई। अनिरुद्ध यादव ने कहा कि पांच साल से शाहजहांपुर की एक कंपनी सड़क बना रही है। कंपनी द्वारा दो साल पहले 33 किमी सड़क तो बना दी गई लेकिन आधा किमी सड़क का टुकड़ा आज तक नहीं बनाया। जिससे मुख्य मार्ग में जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
आए दिन वाहन पलट जाते है और ग्रामीण चुटहिल होकर घायल हो जाते है। अनिल कुशवाहा ने कहा कि इस मार्ग पर दर्जनों गांवों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पड़ता है। जहां पर वाहनों से मरीज तक नहीं आ पाते है। कई बार पीडब्लूडी के अभियंताओं से शिकायत की लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया गया। यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता बृज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। विभाग जल्द दूसरे ठेकेदार से अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराएगा। दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।