फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic,mahoba,ambulence

कई बार फोन किया, नहीं आई एंबुलेंस, नवजात की मौत

Thu, 26 Aug 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
civic,mahoba,ambulence
महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में प्रसव के बाद नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल भेजा। एसएनसीयू वार्ड में उपचार के बाद भी नवजात की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन एंबुुलेंस के लिए बार-बार फोन लगाते रहे लेकिन तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। जिससे नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने महिला अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बैहारी गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की रात परिजन उसे सीएचसी चरखारी लाए। जहां महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे महिला जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुई। तब डॉक्टरों ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। लक्ष्मीप्रसाद 108 नंबर एंबुलेंस को कई बार फोन लगाता रहा लेकिन दोपहर 12 बजे तक एंबुलेंस नहीं आई। जिससे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के अभाव में नवजात की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। दादी जानकी नवजात को गोद में लेकर बिलखती रही। पिता ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस संचालन की मनमानी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। यदि उन्हें समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद उसकी बच्ची की जान बच जाती। उधर, जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सुल्लेरे का कहना है कि नवजात की हालत गंभीर थी। जिसे रेफर किया गया था। एंबुलेंस न आने पर उसका इलाज चलता रहा। एंबुलेंस की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। एंबुलेंस सेवा लखनऊ से संचालित होती है। अस्पताल में कोई एंबुुलेंस नहीं हैं, यदि यहां उपलब्ध होती तो भेजा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed