{"_id":"b70bd030ad4952500c8cd16ddb52b820","slug":"city-lights-will-shine-in-navami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी में रोशनी से चमके गा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी में रोशनी से चमके गा शहर
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व जिले में 28 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। शहर में निकाली जाने वाली रामनवमी पर्व की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समूचे शहर को भगवा ध्वजों से सजाकर राममय बनाया गया है।
रामनवमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शनिवार को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए शहर में जगह-जगह सजावट कर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। श्री रामनवमी उत्सव समिति के कार्यकर्ताआें ने शहर की सभी सड़काें और चौराहाें भगवा ध्वज सजाए गए है। वहीं जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के प्रति नवयुवकाें में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पर्व पर डीजे की धुनाें और भगवा ध्वजाें के बीच श्रद्धालुआें की भारी भीड़ और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया गया है। भगवा ध्वजाें की सबसे ज्यादा सजावट शहर के आल्हा चौक और ऊदल चौक में की गई है। वहीं शोभायात्रा के स्वागत को लेकर तमाम समितियाें ने भी तैयारी कर ली है। शहर में जगह-जगह रामभक्ताें का पकवानाें, शर्बत, फल आदि से जोरदार स्वागत किया जाएगा।
नई गल्ला मंडी से आरंभ होगी शोभायात्रा
महोबा। शहर में रामनवमी पर्व की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री रामनवमी उत्सव समिति के सदस्य नीरज रावत ने बताया कि शोभायात्रा 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शहर के नई गल्ला मंडी से निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के परमानंद चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, खोया मंडी, मिशन चौराहा, बंधानवार्ड, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए डाक बंगला मैदान पहुंचकर समाप्त होगा। जहां भक्ताें को अमृत प्रसाद वितरण करने के बाद आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उन्हाेंने शोभायात्रा में रामभक्ताें से भारी संख्या में शिरकत करने की अपील की।
विज्ञापन
हाथाें से रथ खींचेंगे रामभक्त
इस दफा रामनवमी पर्व की शोभायात्रा में आस्था के तमाम रंग देखने को मिलेेंगे। शोभायात्रा को आकर्षक रूप प्रदान करने और आस्था प्रकट करने के लिए श्रीरामनवमी उत्सव समिति के सदस्याें व रामभक्तों ने भगवान श्रीराम के रथ को हाथों से खींचने का निर्णय लिया है। शोभायात्रा दौरान रामभक्त हाथों से रथ खींचते हुए शहर में भ्रमण करेंगे। इसके अलावा भगवान श्रीराम की भव्य पालकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।