फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Citizens agitated after seeing the mess at the memorial of Raja Parmal

दीपदान के दौरान राजा परमाल के स्मारक पर गंदगी देख भड़के नागरिक

Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Citizens agitated after seeing the mess at the memorial of Raja Parmal
महोबा/खरेला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर के राजा परमाल के स्मारक पर गंदगी मिलने पर नागरिकों ने आक्रोश जताया। तब पालिका प्रशासन ने तत्काल कर्मचारियों को भेजकर साफ-सफाई कराई। जिससे एक घंटे देरी से दीपदान कार्यक्रम हो सका।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत राजा परमाल स्मारक पर अंजली, कृष्णा, रोहित, मानसी, दीपक, मोहित, आरती, इशिका आदि बच्चों ने सबसे पहले भारत माता की आरती की। स्मारक को दीपों से सजाया और सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष तारा पाटकर, धनंजय आनंद, पूर्व सैनिक कृष्णा शंकर जोशी, संयोजक कृष्ण गोपाल द्विवेदी, शहीद जगदीश यादव के भाई दयाशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खरेला संवाद के अनुसार मंगली बाजार चौराहे पर भारत माता की आरती व वंदेमातरम गायन हुआ। इस दौरान देेश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया गया। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग सत्येंद्र प्रताप गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, आयुष कुमार, अनुज कुमार, संदीप सिंह, शिवेंद्र सिंह, अजय विश्वकर्मा, चंद्रशेखर तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह जरौली, अनघौरा, सबुआ और कुसरमा गांव में भी साकेत त्रिपाठी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed