{"_id":"6001d60f8ebc3e32d20eda2f","slug":"chunavi-tayariyo-me-jute-karyakerta-mahoba-news-knp6061826102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बोलते बसपा नेता
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चित्रकूट-झांसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुुकेश कुमार अहिरवार ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के साथ सर्वसमाज के हित में कार्य किए। चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस के मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अब पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बौद्घ ने कहा कि बहन मायावती के मुख्यमंत्री बनते ही आंबेडकर ग्राम विकास योजना बनाई गई। जिससे प्रत्येक जिले का विकास हुआ। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से 10-10 लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प दिलाया।
बसपा नेता शंभूदयाल अनुरागी ने कहा कि जब बसपा की सरकार की तब 45 दिनों का अभियान चलाकर डेढ़ लाख अपराधियों को जेल भेजा गया था। आज 24 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, जगदीश जाटव, सेक्टर प्रभारी कमलेश वर्मा, रामाधार राजपूत, राजेंद्र सोलंकी, ओमप्रकाश राजपूत, लखनलाल, हरगोविंद वर्मा, रियाज राइन समेत तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।