{"_id":"6543e18f000237b24205c7ed","slug":"children-saw-the-picture-of-villages-changing-due-to-har-ghar-jal-yojana-mahoba-news-c-225-1-mah1001-2567-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बच्चों ने देखी हर घर जल योजना से बदलते गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बच्चों ने देखी हर घर जल योजना से बदलते गांवों की तस्वीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जल ज्ञान यात्रा के तहत स्कूली बच्चों ने गुरुवार को भ्रमण कर जल जीवन मिशन योजना की हकीकत देखी। बच्चों ने जाना कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना के क्रियांवयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या का अंत हुआ है। घर-घर नल कनेक्शन हुए हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इंटेकवेल, पानी टंकियों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
भावी पीढ़ी को जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का सहभागी बनाने के लिए जल ज्ञान यात्रा शुरू की गई है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एडीएम जुबैर बेग और अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) संदेश सिंह तोमर ने भ्रमण को लेकर बच्चों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा पांच के ऊपर के बच्चों को शामिल किया गया।
शिवहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को शोधित करने की विधि के बारे में बताया गया। बच्चों ने जल निगम की प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। यहां स्कूली बच्चों को पानी गुणवत्ता की जांच करके दिखाई गई। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने अपने हाथों से पानी गुणवत्ता की जांच की। विशाल परिसर में निर्मित जल जीवन मिशन की परियोजनों का भ्रमण बच्चों के लिए यादगार बन गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से बच्चों को पेयजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।