फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Child line made politicians and officials their friend

राजनेताओं व अधिकारियों को चाइल्डलाइन ने बनाया अपना दोस्त

Fri, 15 Nov 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Child line made politicians and officials their friend
महोबा। चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान के अंतर्गत चाइल्डलाइन टीम ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम व अपर एसपी वीरेंद्र कुमार को फ्रेंडशिप बैंड पहनाया और हस्ताक्षर कराकर चाइल्डलाइन का दोस्त बनाया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 18 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा व मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यकम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसी बीमार, मुसीबत में फंसे जरूरतमंद बच्चे, मजदूरी कर रहे बच्चे व बेसहारा शिशु को तत्काल नि:शुल्क फोन सेवा 1098 पर कॉल करके मदद कर सकते हैं। निदेशक मनोज कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सदर विधायक ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे मुसीबत में देखें तो चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि चाइल्डलाइन का यह कार्यक्रम सराहनीय है। चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी जागरूक होंगे। एसपी ने भी 1098 नंबर की उपयोगिता बताई। पूर्व सांसद ने कहा कि चाइल्डलाइन 1098 को उपयोगी बताया। सभी विभागों को चाहिए कि वह अपने कार्यक्रमों में चाइल्डलाइन के बारे में जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed