{"_id":"6a679a3c2c1f5e7fe50269c6","slug":"chief-ministers-village-transport-scheme-fails-in-the-district-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127435-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना फेल
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 03 परिचय-महोबा डिपो परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
-माह मार्च में आए 14 आवेदन, सिर्फ एक आवेदक की सहमति से हो सका बस संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 भी ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने में फिलहाल नाकाम साबित हो रही है। माह मार्च में योजना के तहत 14 आवेदन आए थे लेकिन सिर्फ एक आवेदक की सहति मिलने पर बस का संचालन हो सका है। इससे यह योजना जिले में फेल दिख रही है। ऐसे में ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों के सहारे जोखिम भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
शासन ने मार्च माह में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी दी थी। योजना का उद्देश्य ग्राम सभाओं तक बस सेवा पहुंचना था। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बसों का संचालन ग्राम सभा से ब्लॉक व तहसील मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय तक किया जाना था। इन बसों को परमिट और कर में छूट देने का प्रावधान भी था। संचालन की अनुमति जिला प्रशासन को देनी थी जबकि रूट निर्धारण, किराया तय करने समेत अन्य प्रक्रियाएं डेढ़ माह में पूरी होनी थीं। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी सिर्फ एक बस का ही संचालन हो सका। जो महोबा-कबरई-छानी-लिलवाही-सुरहा-ग्योड़ी के बीच चलाई जा रही है। वहीं अन्य ग्रामीण रूट के क्षेत्रों में यातायात संकट बना है। ऐसे में ग्राम सभाओं तक बस सेवा पहुंचने की योजना सफल होती नजर नहीं आ रही है।
वर्तमान में 137 बसों का हो रहा संचालन
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में इस समय 137 बसों का संचालन हो रहा है। जिसमें 122 परिवहन व 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, झांसी, बरेली, बलिया, आगरा, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज आदि जिलों तक फर्राटा भरती हैं। साथ ही जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी सेवाएं देती हैं।