फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chef dies in unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बावर्ची की मौत

Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chef dies in unknown vehicle collision
महोबा/पनवाड़ी। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में खाना बनाकर लौट रहे बावर्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत होने व बाइक फिसलकर गिरने से छह लोग घायल हो गए। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार पनवाड़ी निवासी तुलसीदास कुशवाहा (30) पुत्र जगमोहन गुरुवार की रात को एक शादी समारोह से खाना बनाकर घर जा रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना पनवाड़ी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चरखारी निवासी अमर सिंह (40) पुत्र लालता प्रसाद, स्वासामाफ निवासी खूब सिंह (42) पुत्र बालक सिंह बाइक सामने से आ रहे सुनील सिंह (28) पुत्र रामकिशन निवासी नरैनी की बाइक से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। इसी तरह दिपांशु (20) पुत्र हल्के निवासी अकौना, हेमंत (19) पुत्र परशुराम निवासी नैगवां की बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed