फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Checking the quality of EVM Mock Poll

मॉक पोल में जांची ईवीएम की गुणवत्ता

Mon, 23 Mar 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Checking the quality of EVM Mock Poll
 विधानसभा चरखारी के उपचुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुरानी ट्रेजरी कार्यालय में मॉक  पोल कराया गया। इस दौरान इंजीनियरों की देखरेख में ईवीएम में एक हजार वोट डलवाकर मशीनों को चेक किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चरखारी के उपचुनाव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली से आए इंजीनियरों की टीम द्वारा ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद सोमवार को मॉक पोल कराया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया जिन्होंने मॉक पोल के दौरान ईवीएम में वोटिंग की। चुनाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता कायम रखने के लिए मॉक पोल के दौरान राजनैतिक दलों के  एक-एक सदस्य को बुलाया गया। जिन्हाेंने मॉक पोल के दौरान ईवीएम का बटन दबाकर चेक किया। ईवीएम की गुणवत्ता चेक कर सही मशीनाें को चुनाव के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर राहुल गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अधय सिंह, अनिल कुमार के साथ-साथ भाजपा के नीरज रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed