फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cheater caught in B.Sc Physics

Mahoba News: बीएससी फिजिक्स में पकड़ा गया नकलची

Tue, 14 Jan 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cheater caught in B.Sc Physics
कक्ष में बीएससी फिजिक्स की परीक्षा देतीं छात्राएं।  - फोटो : स्रोत: कॉलेज
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को बीएससी फिजिक्स विषय के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। छात्र की उत्तर पुस्तिका सीज करते हुए विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यहां साईं विधि महाविद्यालय, साईं कॉलेज आफ एजुकेशन, हरदयाल डिग्री कॉलेज बगरौन, बब्बू सिंह महाविद्यालय खन्ना, पूरनलाल महाविद्यालय मगरौल के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार को प्रथम पाली में बीएससी पांचवें सेमेस्टर की फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने परीक्षा कक्ष में पहुंच कर छात्र-छात्राओं की सघन चेकिंग की। इस दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। उसकी उत्तर पुस्तिका सीज कर विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया। इस तरह अब तक कुल चार परीक्षार्थी नकल करते हुए इस केंद्र में पकड़े जा चुके हैं। केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न करने के लिए गेट सर्च के साथ-साथ मिड सर्च भी किया जा रहा है। परीक्षा में यदि कोई छात्र नकल व अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed