फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Change in weather leads to rise in cold, cough, and skin-related ailments.

Mahoba News: मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी के साथ बढ़े त्वचा के मरीज

Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Change in weather leads to rise in cold, cough, and skin-related ailments.
फोटो 29 एमएएचपी 05 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद
महोबा। पिछले तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ त्वचा में खुजली के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। निजी क्लीनिकों में भी उल्टी, दस्त, बुखार और पेटदर्द के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में जांच के दौरान तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में 744 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज दोगुने हो गए हैं। त्वचा में खुजली व संक्रमण के मरीजों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बारिश में लगातार भीगने से त्वचा में खुजली के मरीज बढ़े हैं, जिनकी संख्या अब 40-50 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जांच के लिए 213 मरीजों का रक्त नमूना लिया गया। 61 मरीजों में से तीन में टाइफाइड पाया गया। मलेरिया के 53 और डेंगू के दो नमूने नकारात्मक रहे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने सतर्कता को सबसे बड़ा बचाव बताया। उन्होंने खान-पान के साथ बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी-खांसी से बचाव के उपाय
गुनगुना पानी, सूप और हर्बल चाय पिएं। अजवाइन व यूकेलिप्टस के तेल की भाप लें। खांसी और खराश में एक चम्मच शहद में अदरक का रस मिलाकर पिएं। रात को सोने से पहले हल्दी का दूध पिएं।
इची स्किन से बचाव के उपाय
नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर व नारियल का तेल लगाएं। खुजली वाली जगह पर शुद्ध एलोवेरा जेल लगाएं। ढीले और सूती कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed