फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Change in Khajuraho MEMU timings; it will now reach Jhansi 30 minutes earlier

Mahoba News: खजुराहो मेमू के समय में बदलाव, अब 30 मिनट पहले पहुंचेगी झांसी

Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Change in Khajuraho MEMU timings; it will now reach Jhansi 30 minutes earlier
-10 सितंबर से प्रभावी होगी नई रेलवे की समय-सारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा व परिचालन सुगमता को ध्यान में रखते हुए खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। यह नई समय सारिणी 10 सितंबर से प्रभावी होगी।

संशोधित समय के अनुसार खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन गंतव्य स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर अब निर्धारित मौजूदा समय सुबह 10.45 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समयसारिणी की जानकारी रेलवे पूछताछ प्रणाली, स्टेशन नोटिस बोर्ड और अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed