फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chambal Express stood on the track for half an hour due to engine failure

Mahoba News: इंजन में खराबी से आधा घंटे ट्रैक पर खड़ी रही चंबल एक्सप्रेस

Thu, 14 Sep 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chambal Express stood on the track for half an hour due to engine failure
महोबा/कुलपहाड़। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चलकर आगरा की ओर जाने वाली चंबल एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने से ट्रेन सूपा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर खड़ी हो गई। रेल फाटक बंद होने के चलते भीषण जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। आधा घंटे बाद चालक धीमी गति से ट्रेन कुलपहाड़ स्टेशन तक ले गया। जहां इंजन बदलने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

हावड़ा से आगरा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा पर एक बजकर 10 मिनट पर पहुंची। यहां से ट्रेन कुलपहाड़ स्टेशन के लिए रवाना हुई लेकिन चरखारी रोड स्टेशन के पहले किलोमीटर संख्या 1254 पर इंजन में तकनीकी खराबी आने के चलते दोपहर 1.30 बजे ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस दौरान सूपा रेलवे क्रॉसिंग के फाटक बंद रहे। इंजन में खराबी आने की सूचना कुलपहाड़ स्टेशन मास्टर को दी गई।
विज्ञापन

सिंगल लाइन होने के चलते इंजन कुलपहाड़ स्टेशन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन को चालक धीमी गति कुलपहाड़ स्टेशन तक ले गया। जहां दूसरा इंजन लगाया गया। तब करीब ढाई बजे ट्रेन झांसी की ओर रवाना हो सकी। आधा घंटे तक ट्रेन बीच ट्रैक में खड़ी रहने से यात्री परेशान रहे। वहीं क्रॉसिंग में जाम लगने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। ट्रेन आगे रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने से करीब आधा घंटे ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद दूसरा इंजन बदलवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed