फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cattle taken out of temporary cowshed grazed hundreds of bighas of crops

Mahoba News: अस्थायी गोशाला से निकाले गए मवेशी चर गए सैकड़ों बीघा फसल

Fri, 12 Jan 2024 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Cattle taken out of temporary cowshed grazed hundreds of bighas of crops

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई के बरबई गांव में संचालित अस्थायी गोशाला के मवेशियों को गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने बाहर निकाल दिया। इससे मवेशियों ने खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा की फसल चट कर दी। लाखों का नुकसान होने से किसान परेशान हैं।

बरबई गांव में ग्राम पंचायत की ओर से गोशाला का संचालन किया जा रहा है। जहां करीब 270 गोवंश संरक्षित है। गांव में घूम रहे अन्य गोवंशों को गोशाला ले जाने पर उन्हें बंद नहीं किया जा रहा था। इससे परेशान किसानों ने छह माह पहले स्वयं के चंदे से अस्थायी गोशाला शुरू की। जहां संरक्षित किए गए गोवंशों के खाने-पीने की व्यवस्था किसान करते थे।
विज्ञापन




रात के समय अराजकतत्वों ने गोशाला में बंद 50 से अधिक गोवंशों को छोड़ दिया। इससे मवेशियों ने आसपास सैकड़ों बीघा में लगी गेहूं, मटर व चना की फसल बर्बाद कर दी। किसान सुरेश कुमार, जागेश्वर प्रजापति, रामसेवक, हरीराम, प्रेमचंद्र, लल्लूराम, करन, पुष्पेंद्र, शिवकरन, मूलचंद्र प्रजापति, रामबिहारी आदि ने बताया कि स्थायी गोशाला में जगह न होने से अस्थायी गोशाला बनाई गई थी। इसके गोवंशों को छोड़े जाने से उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। किसानों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव जगत नारायण ने बताया कि पंचायत की ओर से संचालित गोशाला में 270 गोवंश संरक्षित हैं। अन्य घूम रहे मवेशियों को भी संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed