फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cattle released from the cowshed destroyed two bighas of crops.

Mahoba News: गोशाला से छोड़े गए मवेशियों ने चट की दो बीघा की फसल

Tue, 03 Mar 2026 09:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Cattle released from the cowshed destroyed two bighas of crops.
कबरई (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत गहरा में गोशाला से छोड़े गए मवेशियों ने महिला किसान की दो बीघा में खड़ी गेहूं की फसल चट कर दी। कड़ी मेहनत कर तैयार की गई फसल बर्बाद हो जाने से किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। इससे उनके सामने अब भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

गहरा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से गोशाला का संचालन किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि आएदिन गोशाला से गोवंश खुला छोड़ दिए जाते हैं, जो सीधे खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चौपट कर रहे हैं। सोमवार को गोशाला से निकले मवेशियों ने महिला किसान श्यामा देवी के खेत में खड़ी पूरी फसल को बर्बाद कर दिया। श्यामा देवी के पास सिर्फ दो बीघा कृषि भूमि है, इससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। पूरी फसल नष्ट हो जाने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इससे पहले किसान छत्रपाल सिंह, संतराम कुशवाहा, अर्जुन सिंह, रामरतन श्रीवास, देवेश वर्मा, मुन्ना प्रजापति आदि किसानों की फसलें भी मवेशी रौंदकर बर्बाद कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित किसानों ने डीएम को मामले से अवगत कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव संतोष पटेल का कहना है कि चरवाहों की लापरवाही के कारण गोवंश गोशाला से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed