{"_id":"64b03b4ba03f9736f20e60d4","slug":"cattle-are-not-being-kept-in-cowsheds-crops-are-being-chewed-in-the-fields-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-257-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गोशालाओं में नहीं बंद किए जा रहे मवेशी, खेतों में चटकर रहे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गोशालाओं में नहीं बंद किए जा रहे मवेशी, खेतों में चटकर रहे फसल
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। खरीफ फसल की तैयारियाें जुटे किसानों की अन्ना मवेशियों ने चिंता बढ़ा दी है। ग्राम पंचायतों में संचालित गोशालाएं खाली हैं। अन्ना मवेशी किसानों के खेतों और सड़कों पर घूम रहे हैं। शिकायत के बाद भी मवेशियों को गोशालाओं में बंद न किए जाने से किसानों में आक्रोश है।
तीन माह पहले रबी फसल की कटाई के बाद ग्राम पंचायतों में संचालित अधिकांश गोशालाओं के मवेशियों को खुले में छोड़ दिया गया था। अब यह गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। गोशाला संचालन के नाम पर मोटा बजट ठिकाने लगाया जा रहा है। इस समय किसान खरीफ फसल की बुआई में जुटे हैं। कुछ किसानों ने खेतों में उर्द, तिल, मूंग व मूंगफली की फसल बो दी है। जिसकी रखवाली के लिए किसान दिनरात खेतों में डटे हैं।
तहसील कुलपहाड़ के सुगिरा व मुहारी गांव में अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र भेजकर मवेशियों को गोशालाओंं में शिफ्ट करने की मांग की है। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में शिफ्ट किए जाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। अभियान चलाकर मवेशियों को गोशालाओं में भेजा जा रहा है।