{"_id":"6af899f1a61c2ef43c0346a5","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130634-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला धुबियानापुरा निवासी रमेशचंद्र राजपूत ने तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर को वह घर पर ताला लगाकर कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव गया था।
पड़ोसी तीरथ राजपूत भी अपनी रिश्तेदारी में गया था। बताया कि 11 नवंबर को पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हैं। गांव आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। उसके घर से चोर दो चांदी के सिक्के, दो चूड़ी, दो पुरानी चांदी की पायल और 1.20 लाख रुपये ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। वहीं, तीरथ के घर से चोर एक सोने की चैन व रुपये ले गए। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
दूसरी घटना में कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवईनगर निवासी मैना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां का निधन होने पर वह 27 अक्तूबर को घर पर ताला लगाकर अपने मायके जनपद बांदा के नरैनी गांव गई थी। तभी रात के समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे 15 हजार रुपये, अलमारी से पांच हजार रुपये और कुछ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख उसे सूचना दी। परिवार में गमी होने के चलते वह घर नहीं आ सकी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान से टेंट का सामान चोरी
श्रीनगर। टेंट की दुकान से भगोने-परात चोरी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना श्रीनगर के बांस पहाड़िया गांव निवासी मनीष कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह टेंट का काम करता है। चार नवंबर की दोपहर दो लोग उसका यहां आए। कहा कि पांच नवंबर को घर पर कार्यक्रम है। कुछ भगोने व परात मांगने पर उसने देते हुए नाम-पता पूछा तो दोनों हिचकिचाने लगे। बताया कि उसने उन्हें पहले कभी नहीं देखा तो सामान नहीं दिया। बाद में दोनों लोग चले गए। रात को उसके टेंट में रखे 60 और 50 लीटर के दो व 30 लीटर के तीन भगोने और एक परात चोरी हो गए। आशंका जताई कि उन्हीं लोगों ने उसके यहां से चोरी की है। तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।