फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cash and jewelery stolen from two houses

दो मकानों से नगदी समेत एक लाख की चोरी

Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from two houses
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला छोटा रमना में शुक्रवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन गहरी नींद में सोते रहे थे। पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटा रमना निवासी इशाक नगर पालिका चरखारी में सफाई नायक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की रात वह परिवार समेत घर पर सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही अकरम के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने बक्से में रखी 2,500 रुपये, एक जोड़ी सोने की झुमकी व दो मोबाइल फोन ले गए। कोतवाल शशिकुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed