फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case of robbery and shootout filed against four people

चार लोगों के खिलाफ लूटपाट व गोलीकांड का मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case of robbery and shootout filed against four people
कबरई (महोबा)। थाने के ग्राम मकरबई में गांव के बाहर बुधवार की रात लूटपाट के बाद गोलीकांड की घटना में पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ लूटपाट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस घटना के पर्दाफाश को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है।
थाने के मकरबई गांव में सोना ग्रेनाइट के नाम से पहाड़ संचालित है। पहाड़ के गाटा संख्या 989 में खनन कार्य में पोकलैंड मशीनें लगी हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे पहाड़ संचालक द्वारा श्रमिकों व पोकलैंड मशीन आपरेटरों का पैसा बांटा गया। पोकलैंड ऑपरेटर दिलीप यादव व बहादुर यादव निवासी झारखंड सोना ग्रेनाइट से 1.15 लाख की नगदी लेकर बाइक से कबरई आ रहे थे, तभी पहाड़ से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। बहादुर के सिर में कुल्हाड़ी मारने पर वह अचेत होकर गिर गया। जान बचाकर भाग रहे दिलीप यादव को गोली मार दी थी। बाद में बदमाश 1.15 लाख रुपये की नगदी लूट ले गए थे। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन

भाई दिनेश की तहरीर पर थाना कबरई में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कबरई बल्देव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed