फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case filed against wife and lover in the murder of a young man

Mahoba News: युवक की हत्या में पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife and lover in the murder of a young man
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के बरेंडा बुजुर्ग गांव के पास दो दिन पहले झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के नाउपहरिया गांव निवासी प्रवेश यादव का शव दो दिन पहले रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला था। सिर व शरीर में गहरे घाव के निशान होने पर परिजनों ने हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया था लेकिन मामला महोबकंठ व हरपालपुर थाना की सीमा विवाद में उलझने के चलते कोई भी थाना मुकदमा लिखने को तैयार नहीं था। महोबकंठ थाना प्रभारी का कहना था कि युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने हरपालपुर थाने में दर्ज कराई थी इसलिए मामला हरपालपुर थाने का बनता है तो वहीं हरपालपुर थाना प्रभारी युवक का शव महोबकंठ थाना क्षेत्र में पड़ा मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के पिता भरत लाल यादव ने महोबकंठ थाने में दी तहरीर देकर बताया कि 13 जून की रात करीब 8 बजे प्रवेश को किसी मित्र ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था। जब वह काफी देर के बाद घर वापस नहीं आया तो फोन लगाया जो बंद जा रहा था। बाद में पता चला कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। आरोप लगाया कि बहू कल्पना यादव ने प्रेम प्रसंग के चलते साजिश करके विपिन यादव से उसके पुत्र की हत्या करवा दी है। बताया कि विपिन यादव निवासी ब्यारजौ उसके पुत्र का मित्र था और पुत्र की अनुपस्थिति में घर पर आता जाता था। महोबकंठ थाने में मृतक के मित्र विपिन यादव व मृतक की पत्नी कल्पना पर हत्या और हत्या की साजिश की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed