{"_id":"696539f811bdf7901d055fde","slug":"case-filed-against-13-connections-of-12-consumers-cut-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121458-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 13 पर केस दर्ज, 12 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 13 पर केस दर्ज, 12 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
Mon, 12 Jan 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बिजली निगम की बिजली बिल राहत योजना के तहत आयोजित दूसरे चरण में अब उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम ने चेकिंग अभियान चलाकर 13 बकायेदारों पर केस दर्ज कराया जबकि 12 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
जेई जयवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में उपखंड खरेला में 803 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। 18 पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया था। इस दौरान 76 लाख रुपये वसूल हुआ। वहीं उपखंड रिवई में 398 पंजीकरण हुए। जिसमें बिजली चोरी के 12 मामलों समेत 24 लाख रुपये जमा किए गए। तीन जनवरी से शुरू हुए दूसरे चरण के अभियान में खरेला में 67 पंजीकरण व 13 के खिलाफ एफआईआर और रिवई में 98 उपभोक्ताओं का पंजीकरण व 15 बकायेदारों पर केस दर्ज कराया गया। 13 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।