{"_id":"623203354911551a7b0f7014","slug":"case-against-former-minister-chaudhary-dhruram-lodhi-for-making-indecent-remarks-on-modi-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान: मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री पर मुकदमा, एक न्यूज चैनल में साक्षात्कार के दौरान बोले थे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमान: मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री पर मुकदमा, एक न्यूज चैनल में साक्षात्कार के दौरान बोले थे अपशब्द
Wed, 16 Mar 2022 09:03 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:03 PM IST
सार
तहरीर के आधार पर पुलिस ने किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चौधरी ध्रूराम पूर्व में बसपा से विधायक थे और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान सपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी ध्रूराम लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने पर कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा चरखारी के मोहल्ला नवादा निवासी हरिहर मिश्रा ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक न्यूज चैनल में साक्षात्कार देखा। जिसमें सपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी ध्रूराम लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपमानजनक शब्द कहे गए, जो न सिर्फ दोनों माननीयों का अपमान है बल्कि पूरे देश का अपमान है। पीएम व सीएम पर पूर्व विधायक ने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह देशद्रोह व राजद्रोह की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चौधरी ध्रूराम पूर्व में बसपा से विधायक थे और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के साथ वायरल इंटरव्यू की सीडी भी सौंपी गई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन