{"_id":"63ee833948c2ac748e050954","slug":"car-full-of-baratis-overturned-one-dead-three-serious-mahoba-news-c-12-1-82934-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: बरातियों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: बरातियों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Fri, 17 Feb 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अजनर-बेलाताल मार्ग पर बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक बराती की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी कुंजबिहारी के छोटे पुत्र विपिन की शादी कस्बा अजनर निवासी वृंदावन मिश्रा की पुत्री अभिलाषा से तय हुई थी। बुधवार की रात बरात बस व चार पहिया वाहनों से अजनर जा रही थी। बेलाताल के पास बरातियों से भरी बस अचानक खराब हो गई। इस कारण तीन चार पहिया वाहनों को बस में सवार बरातियों को लेने के लिए भेजा गया।
रात 11 बजे बरातियों से भरी महिंद्रा कार अजनर से तीन किलोमटीर पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने कार में फंसे घायल बजरिया निवासी मुन्नीलाल (65), पूरनलाल (63), पप्पू उर्फ कामता (48) और चालक दृगपाल (30) को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां मुन्नीलाल की मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।