{"_id":"6568cea090f4f0a5f904f39a","slug":"candidates-looked-disappointed-after-getting-low-salary-job-in-employment-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3157-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोजगार मेले में कम वेतन की नौकरी मिलने से मायूस दिखे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोजगार मेले में कम वेतन की नौकरी मिलने से मायूस दिखे अभ्यर्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सेवायोजन सभागार में गुरुवार को रोजगार मेले में बाहरी कंपनियों ने युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया, लेकिन 20 फीसदी युवाओं ने कम वेतन में बाहर जाने पर असमर्थता जताई। चयनित हुए अभ्यर्थियों का कहना था कि 500 से 600 किमी दूर उन्हें नौकरी दी जा रही है। जितने में वहां एक माह रुकना भी मुश्किल है। हालांकि, मेले में 105 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन किया गया। जिन्हें ऑफर लेटर भी दिए गए।
रोजगार मेले में सबसे पहले कंपनियों के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अकांक्षा वाजपेयी ने कहा कि बाहर की कंपनी भी रोजगार मेले में आई हैं। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए बाहर जाने के नाम पर घबराना नहीं चाहिए। नौकरी कर काम करने का तौर-तरीके सीखें। इससे अभ्यर्थियों की स्किल बेहतर होगी और वापस आकर अपने गृह जनपद में स्वयं का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
इसके बाद साक्षात्कार का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें 177 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें 105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में सफलता मिली। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, सुनील गुप्ता, जिला यंग प्रोफेशनल अर्चना यादव, कौशल विकास एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कंपनी-चयन
मिलेनियम स्किल एशेसर्स-20
बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स महोबा-17
केएस मैरिज ब्यूरो-29
एलआईसी महोबा-21
कुशल किसान नवाग्रीन-18
-- -- -- -- -- -- -- -- --
10 हजार की नौकरी में कैसे होगा गुजारा
फोटो 30 एमएएचपी 12 परिचय-देवेश सोनी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आए कुलपहाड़ निवासी देवेश सोनी ने बताया कि वह दूसरी बार रोजगार मेले में आए। नोएडा की कंपनी में चयन हुआ है। 10 हजार रुपये वेतन है। ऐसे में वह नोएडा में 12 हजार रुपये में कैसे गुजारा करेंगे।
-- -- -- -- -
मार्केटिंग पसंद नहीं, दोबारा देंगे साक्षात्कार
फोटो 30 एमएएचपी 13 परिचय-विक्रम।
महोबा निवासी विक्रम का कहना है कि रोजगार मेले के दौरान उनका मार्केटिंग से संबंधित कंपनी में चयन हुआ है। मार्केटिंग के क्षेत्र में उनकी कॅरियर बनाने में रुचि नहीं है। आगामी दिनों में होने वाले रोजगार मेले में दोबारा साक्षात्कार देंगे।