फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Burned alive in fires in the well per student

कुएं में जल रही आग में गिरकर छात्र जिंदा जला

Wed, 11 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 11 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Burned alive in fires in the well per student
ट्रकों में आग - फोटो : self
 कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा भीमराव अंबेडकर विद्यालय में पढ़ने गया छात्र कुएं में जल रही आग को देखते समय उसमें गिर गया। जब तब सूचना पाकर ग्रामीण उसे बाहर निकलते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से विद्यालय में पढ़ रहे अन्य छात्रों में खलबली मची है। सूचना पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डढ़हतमाफ निवासी विनय (आठ) पुत्र भोला भीमराव अंबेडकर विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था। इसी बीच विद्यालय के बाहर स्थापित सूखे कुएं से बच्चों ने लपटे उठती देखी। कहा जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने खाना बनाने के बाद राख कुएं में फेंक दी थी। जिससे निकली चिंगारी से सूखे कुएं में आग लग गई और उसमें पड़ी घासफूस जलने लगी। कुएं से आग की लपटें निकलती देख छात्र विनय कुएं के समीप गया और कुएं से निकल रही आग को देखने लगा।
विज्ञापन


आग की तेज लपट के कारण वह चकराकर कुएं में ही गिर गया। जब अन्य छात्रों ने विनय को कुएं में गिरते देखा तो शोर मचाते हुए स्कूल की तरफ भागे। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पहले ग्रामीणों ने कुएं में जल रही आग को बुझाया और बाद में छात्र को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed