फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli Samaj started tree campaign in my neighborhood

बुंदेली समाज ने शुरू किया मेरे मुहल्ले के पेड़ अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Bundeli Samaj started tree campaign in my neighborhood
संवाद महोबा। बुंदेली समाज ने मुहल्ले के पेड़ों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए \"मेरे मोहल्ले के पेड़\" अभियान शुरू किया है। संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि शहर के लिए आयोजित इस अभियान में लोगों को अपने मोहल्ले के पेड़ों के संबंध में हमें यह जानकारी भेजना है कि उनके मोहल्ले में कुल कितने पेड़ मौजूद हैं। इनमें 100 वर्ष से अधिक आयु के कितने पेड़ हैं और सौ वर्ष से कम आयु के कितने पेड़ हैं। पेड़ किस-किस किस्म के हैं। इस समय इन पेड़ों की हालत कैसी है। अगर इन पेड़ों से जुड़ी कोई रोचक व महत्वपूर्ण कहानी हो तो वह भी हमें जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि हमारे पेड़ न केवल हमारी विरासत हैं बल्कि हमें जीवन देने वाले हैं। वे हमारे सच्चे अभिभावक हैं। हमें उन पेड़ों की फोटो सहित पूरी जानकारी फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से 4 जून तक भेज सकते हैं। जिनके जबाव सबसे अच्छे होंगे, उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगी अभियान में आयु का कोई बंधन नहीं है। बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed