फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli Samaj paid tribute to Vivekananda on his death anniversary

पुण्यतिथि पर बुंदेली समाज ने विवेकानंद को दी श्रृद्धांजलि

Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bundeli Samaj paid tribute to Vivekananda on his death anniversary
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते बुंदेली समाज के संयोजक - फोटो : MAHOBA
महोबा। बुंदेली समाज ने स्वामी विवेकानंद की 118वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आंबेडकर पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मूलमंत्र दिया था।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में तारा पाटकर ने कहा कि सन 1892 में स्वामी विवेकानंद जिस जहाज से शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने अमेरिका जा रहे थे, उसी पानी के जहाज में जमशेदजी टाटा से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टाटा को जमशेदपुर में स्टील प्लांट लगाने की प्रेरणा दी। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि जब तक भारत आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा होना नहीं सीखेगा, सही मायने में आजादी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. अजय बरसैया ने कहा कि विवेकानंद को विश्व धर्म संसद में बोलने के लिए मात्र दो मिनट का वक्त दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से 17 दिनों तक श्रोताओं को बांधे रखा और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इस मौके पर प्रशांत बुंदेलखंडी, संतोष कुमार धुरिया, अमरचंद विश्वकर्मा, अशोक पाटकार, प्रेम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed