फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli glimpse will be seen in Kajali fair

Mahoba News: कजली मेले में दिखेगी बुंदेली झलक

Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bundeli glimpse will be seen in Kajali fair
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले में आयोजित होने सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की ओर से सात दिन कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन

इस बार मेले में 23 अगस्त को टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के दरोगा हप्पू सिंह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कीरत सागर तट पर स्थित सांस्कृतिक मंच पर रात्रिकालीन कार्यक्रम में 20 अगस्त को मां चंद्रिका वंदना, सरस्वती वंदना, आल्हा गायन, लोकनृत्य, एक सितारा नाटक का मंचन होगा। इसके अलावा रामेश्वर तिवारी एंड पार्टी की ओर से आल्हा की लड़ाई का मंचन होगा।
विज्ञापन

21 अगस्त को आल्हा गायन, तमूरा वादन, बांसुरी वादन, बुंदेली लोकगीत, भोजपुरी गायन व मुंबई के रविंद्र जॉनी की कॉमेडी नाइट और हवेली दरवाजा स्वतंत्रता सेनानी नाटक का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अगस्त को आल्हा गायन, भजन संध्या, बुंदेली लोकगीत, रंग भारती लखनऊ का हंसी का हंगामा, बुंदेली लोक गायन, बुंदेली राई नृत्य, मयूर नृत्य व द हिलियंस ग्रुप कानपुर की ओर से बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा।
23 अगस्त को आल्हा गायन, लोक गायन, लोक नृत्य, राई नृत्य, ढिमरयाई, बुंदेली लोकगीत, मुंबई के दरोगा हप्पू सिंह की कॉमेडी और स्वरांजलि ग्रुप कानपुर के कुलदीप चौहान की बॉलीवुड नाइट होगी।
24 अगस्त को आल्हा गायन, बुंदेली लोक गायन, बुंदेली लोक संगीत, ब्लाइंड स्टार म्युजिक ग्रुप के कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य व एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। 25 अगस्त को बुंदेली लोकसंगीत, लोक नृत्य, सूफियाना गजल गायन, सम्राट मेरठ का जादू और गुंजन राजपूत सुल्तानपुर की बरसाने की होली होगी।

अंतिम दिन 26 अगस्त को लोकगीत, बुंदेली राई नृत्य, कत्थक नृत्य, सावन गीत, सूफियाना गजल गायन, लोकगीत, कमाल खान बैंड मुंबई का कार्यक्रम व रूपेंद्र कुशवाहा एंड ग्रुप का श्रीकृष्ण जन्म लीला नाटक मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed