{"_id":"6ac7dc76efbd5cedbb0700b7","slug":"bundeli-folk-art-forms-to-take-center-stage-at-the-youth-festival-deepti-wins-the-speech-competition-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129491-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवा उत्सव में रहेगी बुंदेली लोक विधाओं की धूमभाषण प्रतियोगिता में दीप्ति बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवा उत्सव में रहेगी बुंदेली लोक विधाओं की धूमभाषण प्रतियोगिता में दीप्ति बनीं विजेता
विज्ञापन
महोबा। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयुर्वेद जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सबसे अच्छा भाषण देने पर छात्रा दीप्ति सोनी को विजेता चुना गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का महत्व बताया गया। प्रधानाचार्य सरगम खरे ने निरोगी जीवन शैली, आयुर्वेद औषधियों को जानने और उनका उपयोग कर स्थायी स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों से कहा कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपने बच्चों को सिखाएं व बार-बार अस्पताल के चक्कर से बचें।
इस दौरान आयुर्वेद जागरूकता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखा। दीप्ति सोनी ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अर्चना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. राशिदा तसनीम, नेहा सोनी व वसुंधरा ने निभाई। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। (संवाद)