फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli artistes of Tunak Tunak Tun Tunna will get honour.

Mahoba News: तुनक-तुनक तुन तुन्ना के बुंदेली कलाकारों को मिलेगा सम्मान

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bundeli artistes of Tunak Tunak Tun Tunna will get honour.
महोबा। जनपद महोबा के स्थापना दिवस पर 11 फरवरी को सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें वीरभूमि का नाम रोशन करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की आठ प्रतिभाओं को स्व. पुष्कल सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा। इन प्रतिभाओं में सुपरहिट बुंदेली गीत तुनक तुनक तुन तुन्ना के कलाकार रौनक राजपूत व सपना श्रीवास भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आल्हा चौक के आंबेडकर पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में तुनक तुनक तुन्ना के कलाकारों के साथ भूखों को भोजन खिलाने वाली संस्था नर सेवा नारायण सेवा रोटी बैंक, गोसेवा के लिए रामकुंड गोशाला के भारत सिंह, बिलवई तिगैला गोशाला के डाॅ. एसडी त्रिपाठी, भूपेंद्र चौरसिया, चिंटू महाराज समेत आठ विभूतियों को स्व. पुष्कल सिंह वीरभूमि स्मृति सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि महोबा वासियों के लंबे संघर्ष के बाद उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने बड़े नाटकीय अंदाज में महोबा को 11 फरवरी 1995 को जिला घोषित किया था। तत्कालीन सदर विधायक अरिमर्दन सिंह ने इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महोबा जिला आंदोलन के मुख्य स्तंभ पुष्कल सिंह थे, जिनकी दो वर्ष बाद 1997 में हत्या हो गई थी। उनकी स्मृति में बुंदेली समाज हर वर्ष यह सम्मान प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed