फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas wrote a letter with blood: Modiji, reform the historical mistake by creating a Bundelkhand state

बुंदेलों ने खून से लिखा खत: मोदीजी, बुंदेलखंड राज्य बनाकर सुधारो नेहरू जी की ऐतिहासिक भूल

Mon, 01 Nov 2021 03:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Nov 2021 03:58 PM IST
सार

बुंदेलों ने पीएम मोदी से अपील की है जो 1 नवंबर,1956 को तत्कालीन नेहरू सरकार ने बुंदेलखंड को भारत के नक्शे से मिटाकर की थी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आज का दिन बुंदेलखंड के इतिहास का सबसे काला दिन है।

विज्ञापन
Bundelas wrote a letter with blood: Modiji, reform the historical mistake by creating a Bundelkhand state
पीएम मोदी को खून से लिखा खत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के छह जिलों में फैले बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित किए जाने की मांग करीब दो दशक से की जा रही है। सोमवार को महोबा में शहीद राकेश चौरसिया की समाधि पर जाकर आज बुंदेलों ने प्रधानमंत्री को रिकार्ड 23वीं बार अपने खून से खत लिख मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन


बुंदेलों ने कहा जिस तरह आपने कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक भूल को सुधारा, वैसे ही आप हमारा बुंदेलखंड राज्य वापस देकर उस ऐतिहासिक भूल को भी सुधारिए। जो 1 नवंबर,1956 को तत्कालीन नेहरू सरकार ने बुंदेलखंड को भारत के नक्शे से मिटाकर की थी।
विज्ञापन


बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आज का दिन बुंदेलखंड के इतिहास का सबसे काला दिन है। आज ही नेहरू सरकार ने मध्यप्रदेश के गठन के लिए बुंदेलखंड राज्य की बलि दे दी। हिस्से को उत्तर प्रदेश में और आधे हिस्से को मध्यप्रदेश में बांट दिया। तभी से बुंदेलखंड दो राज्यों के बीच में पिस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सरकारें अब खूबसूरत बुंदेलखंड को खनन हब बनाकर पूरी तरह से बर्बाद करने में लगी हैं। यहां के पहाड़, नदियां, जंगल व ऐतिहासिक विरासतें सब संकट में हैं। अगर हाईकोर्ट ने रोक न लगाई होती तो हीरे के लिए बुंदेलखंड का बक्सवाहा जंगल भी काट दिया जाता। महामंत्री अजय बरसैया ने कहा कि बुंदेलखंड को बचाने का एक ही समाधान है अलग राज्य निर्माण।


आज शहीद राकेश चौरसिया के भाई सुरेश, गया प्रसाद, अमरचंद विश्वकर्मा, हरिओम निषाद, पूर्व फौजी कृष्णा शंकर जोशी, पूर्व सभासद प्रेम साहू, अरूण तिवारी, सुरेश बुंदेलखंडी, सुरेन्द्र शुक्ला व देवेंद्र तिवारी समेत एक दर्जन बुंदेलों ने खत लिखने के लिए अपना खून दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed