{"_id":"65944baf020b252c7507fad8","slug":"bullet-fired-during-dance-of-bar-girls-youth-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3872-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बार बालाओं के डांस में चली गोली, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बार बालाओं के डांस में चली गोली, युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बल्लायं गांव में जन्मदिन पार्टी में चल रहे बार बालाओं के डांस के दौरान अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने उरई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बल्लायं गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत के पुत्र सचिन का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन पार्टी में जनपद हमीरपुर से बार बालाओं को बुलाया गया था। रात 10 बजे मंच पर बार बालाओं ने डांस शुरू किया। जिसमें सचिन व उसके अन्य साथी भी नाचने लगे। इसी दौरान अज्ञात युवक ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग कर दी। गोली चलने के दौरान मंच में खड़े बार बालाओं के सहयोगी शिवा (28) निवासी जनपद बदायूं के सीने में गोली लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। आयोजकों ने घायल को किसी तरह निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष खरेला शिल्पी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।