फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Buffalo stuck in engine of Chambal Express, train stopped for 45 minutes

Mahoba News: चंबल एक्सप्रेस के इंजन में फंसी भैंस, 45 मिनट रुकी रही ट्रेन

Thu, 31 Aug 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Buffalo stuck in engine of Chambal Express, train stopped for 45 minutes
महोबा। हावड़ा से चलकर ग्वालियर जाने वाले चंबल एक्सप्रेस में सूपा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर आईं दो भैंसे ट्रेन के इंजन में फंस गईं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। कर्मचारियों ने इंजन में फंसे पशुओं को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा और अलग किया। तब करीब 45 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी। सूपा रेलवे फाटक बंद होने से भीषण जाम लग गया। एंबुलेंस व अन्य वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

चंबल एक्सप्रेस बुधवार को महोबा रेलवे स्टेशन से 12.51 बजे रवाना हुई। 12.55 बजे चरखारी रोड स्थित भैरवपुल के पास जैसे ही ट्रेन पहुंची तभी सूपा गांव के किसान छत्रपाल की ट्रैक पार कर रहीं दो भैंसें ट्रेन के इंजन में फंस गईं। तब चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने इंजन में फंसे पशुओं का निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तब ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर पशुओं को खींचकर निकाला गया। तब पौन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

इस दौरान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित सूपा रेलवे क्राॅसिंग के फाटक बंद रहे। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसी एंबुलेंस में सवार प्रभु कुशवाहा ने बताया कि वह अपने पिता रामदयाल कुशवाहा की तबियत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी जा रहे थे। जाम लगने से परेशानी हुई। उधर, उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन के इंजन में मवेशी फंसने से 33 मिनट ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। मवेशियों को निकलवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed