फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BSP in respect of Dalits

बसपा में दलितों का सम्मान नहीं

Sat, 19 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSP in respect of Dalits
रैली को संबोधित करते बाबूसिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
मेला ग्राउंड पर शुक्रवार को जन अधिकार मंच की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष औैर पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि मायावती की बसपा में दलितों और पिछड़ों का सम्मान नहीं है। कांशीराम की बहुजन समाज पार्टी में दलितों,पिछड़ों, गरीबों की मदद की जाती थी।
विज्ञापन


मायावती ने सरकार में दलितों और पिछड़ों की कोई मदद नहीं की। इसके  विरोध पर झूठे इल्जाम मेें जेल पहुंचा दिया गया। बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि एनआरएचएम मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं था । मैं इस विभाग का मंत्री भी नहीं था।
विज्ञापन


दो डाक्टरों की हत्या होने के बाद मेरा इस्तीफा ले लिया गया था। डाक्टरों के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब चार साल बाद आपके बीच में आया हूं।  2017 के चुनाव में मंच के उम्मीदवाराें को विधायक बनाकर विधान सभा भेजें, तभी पिछड़े और दलितों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के साथ साथ पिछड़े और दलित वर्ग को एकजुट होने की जरूरत है। तभी समाज का भला हो सकेगा। पिछड़े वर्ग के लोग विधानसभा पहुंचेंगे। रैली को छतरपुर की सुनीता कुशवाहा, किरन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुलीचंद्र कुशवाहा, डा. अखिलेश कुशवाहा, जन अधिकार मंच के नेता कुलदीप कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed