{"_id":"5722510f4f1c1b6907a92d9b","slug":"bsp-government-will-have-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सरकार बनी तो लेंगे बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सरकार बनी तो लेंगे बदला
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंच पर मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड के जोनल कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा शासन में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बसपा की सरकार बनने पर सपाइयों से बदला लिया जाएगा। सरकारी एजेंट बनकर काम करने वालों को भी सबक सिखाया जाएगा। जोनल कोआर्डिनेटर गुरुवार को काजीपुरा मैदान में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हुए दंगों से जनता अपने आपको आज भी असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि बसपा सरकार में एक भी दंगा नही हुआ। इसी तरह कांग्रेस सरकार में भी पूर्व में दंगे हुए। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथाें लेते हुए कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों से चुनाव से पूर्व पैसा लिया था। अब उनके दबाव में पोलिसी बनाई जा रही है। जिससे अमीर और अमीर हो गए है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है।
बसपा के कानपुर क्षेत्र के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान हवा हवाई साबित हो रहा है। तमाम स्थानों पर महिलाएं आज भी मैला ढो रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव से पूर्व काला धन वापस लाने, गुजरात की तरह यूपी मे बिजली देने सहित तमाम घोषणाएं की थी लेकिन एक भी वादे पूरे नही किये।
विज्ञापन
इस मौके पर नरैनी विधायक गयाचरन दिनकर, बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर राजेन्द्र सोलंकी, बसपा विधायक राजनारायण बुधौलिया, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह सहित तमाम वक्ताआें ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, अशोक बौद्व, देवेन्द्र शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंसेट
काजीपुरा में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में एलएलसी नौशाद अली बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर व विधायक गयाचरन दिनकर की मौजूदगी में अशोक सिद्धार्थ ने पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह को महोबा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही विधानसभा चरखारी से राजनारायण बुधौलिया को चुनाव लड़ाये जाने के संकेत दिए हैं।