{"_id":"620fda2e2e3ed2445c4419d6","slug":"bsp-candidate-s-rifle-and-eight-vehicles-seized-mahoba-news-knp6813408126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की राइफल व आठ वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी की राइफल व आठ वाहन सीज
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। चरखारी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार राजपूत पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। रोड शो के दौरान अनुमति से अधिक भीड़ व काफिला लेकर चलने पर बसपा प्रत्याशी की राइफल व आठ वाहन सीज किए गए।
चरखारी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी का शुक्रवार को रोड शो व जन संपर्क अभियान चल रहा था। काफिले में शामिल आठ गाड़ियों के चुनावी पास नहीं थे।
जांच के दौरान पुलिस ने बसपा प्रत्याशी की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की। जिसे कोई दूसरा व्यक्ति लेकर चल रहा था। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति काफिले में शामिल आठ गाड़ियों को सीज किया गया हैै।
साथ ही लाइसेंसी राइफल भी जब्त की गई। प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मामला भी दर्ज किया गया है। उधर बसपा प्रत्याशी विनोद राजपूत का कहना है कि लाइसेंसी राइफल की अनुमति उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
बावजूद इसके कार्रवाई की गई। सत्ताधारी लोग अपनी हार देखकर बौखलाहट में प्रशासन का सहारा लेकर जबरन कार्रवाई करवा रहे हैं।