फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother-in-law dies due to tractor and bike collision

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से जीजा-साले की मौत

Fri, 15 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies due to tractor and bike collision
महोबा। महोबा-खजुराहो मार्ग में पुरा दिदवारा गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के शाहपहाड़ी गांव निवासी नाथूराम के यहां जन्मतिथि पर कई रिश्तेदार आए थे, रात में करीब साढ़े दस बजे जन्मदिन कार्यक्रम खत्म होने पर नाथूराम का बेटा तुलसीदास (20) लवकुशनगर छतरपुर निवासी अपने साले अर्पित (10) को बाइक से छोड़ने जा रहा था। साथ में, प्रतापपुरा लवकुशनगर निवासी एक अन्य रिश्तेदार गौरी (13) पुत्र भूरा भी बाइक में पीछे बैठ गया। रात के 11 बजे जैसे ही बाइक पुरा दिदवारा गांव के पास पहुंची, अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात में सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां पर तुलसीदास और अर्पित की मौत हो चुकी थी। तड़प रहे गौरी को जिला अस्पताल लाए, हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed