{"_id":"4166f6b0e41aa2fb6424553a136330f1","slug":"bring-to-life-the-ideals-of-sant-ravidas-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविदास जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। मोहल्ला भटीपुरा से बैंडबाजों के बीच जुलूस निकाला गया। जुलूस दौरान लोग रविदास जयंती पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जयंती को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविदास के मानने वालों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर तीन बजे भटीपुरा से जुलूस निकाला गया, जो हवेली दरवाजा, तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक, आल्हा चौक, पुलिस चौकी होता हुआ पुन: भटीपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जलूस में अश्व नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही अन्य झांकियों को देखकर लोग प्रभावित हो गए। जुलूस का शहर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मऊपुरा रविदासकुटी से जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान रविदास जयंती अमर रहे के नारे लगा रहे थे। जुलूस परंपरागत मार्गों से होता हुआ पुन: रविदासकुटी पहुंचकर गोष्ठी में में तब्दील हो गया। गोष्ठी में सुखलाल ने रविदास के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती ने कहा कि ऊंच नीच के व्यवहार को त्याग कर सबको एक साथ रहना चाहिए, तभी समाज आगे बढ़ेगा। इस मौके पर लखनलाल, ब्रजमोहन अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार, पूरनलाल अहिरवार ने आदि ने विचार व्यक्त किए।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार संत रविदास जयंती पर जुलूस निकाला गया। हवन पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे के बड़ापूरा, तलैयापुरा देवी मंदिरों में रविदास जयंती पर हवन पूजन कार्यक्रम हुआ।
समाज के लोगों ने कीर्तन का आयोजन किया। ग्राम ननौरा और अतरारमाफ में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर योगेंद्र वर्मा, जगप्रसाद आदि मौजूद रहे।