फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dhanteras 2018 markets dulhan kee tarah saje baajaar, shopping, jewelry

धनतेरस 2018: दुल्हन की तरह सजे बाजार, बंपर बिक्री की आस

Sun, 04 Nov 2018 10:18 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 04 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
dhanteras 2018 markets dulhan kee tarah saje baajaar, shopping, jewelry
दुल्हन की तरह सजे बाजार, बंपर बिक्री की आस - फोटो : अमर उजाला
महोबा। रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर बाजार गुलजार है। उम्मीदों के बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों को धनतेरस पर्व पर बंपर बिक्री की आस है। यही वजह है कि स्टील के बर्तनों से लेकर इलेक्ट्रानिक, ज्वेलरी व बाइक और कार के शोरूम सजकर तैयार है। सोमवार को धनतेरस पर सर्वाधिक बिक्री स्टील के बर्तनों और इलेक्ट्रानिक सामग्री की होने की उम्मीद है।      
विज्ञापन

पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत 5 नवंबर से धनतेरस पर्व के साथ होगी। धनतेरस पर्व पर हर कोई कुछ न कुछ सामान खरीदकर सगुन मनाएगा। तमराई बाजार में स्टील और पीतल की दुकानें सजी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए नई डिजाइन के बर्तन मंगाए गए है। सोमवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटेगी। गरीब व मध्यम वर्गीय लोग स्टील व पीतल के बर्तन व चांदी का सिक्का खरीदकर सगुन मनाएंगे। इलेक्ट्रानिक दुकानदार शमसुद्दीन ने बताया कि धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामान की बंपर बिक्री की उम्मीद है।         
विज्ञापन

50 बाइकों और आधा दर्जनों कारों की हुई बुकिंग
महोबा। धनतेरस पर्व को लेकर बाइक और कार के शोरूम में आकर्षक सजावट के साथ सभी मॉडल की गाड़िया मंगाई गई है। बाइक शो रूमों में करीब आधा सैकड़ा बाइकों की बुकिंग धनतेरस के लिए की गई है। वहीं चार पहिया शोरूम में अभी तक आधा दर्जन लोगों ने कार बुक की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

400 रुपये में मिलेगा चांदी का नया सिक्का
धनतेरस पर्व पर ज्वैलर्स की दुकानें सज गई है। अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। साथ ही ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।  सर्वाधिक बिक्री चांदी के सिक्कों की होगी। ज्वैलर्स संचालक शिवकुमार सोनी ने बताया कि पुराने सिक्का 750 रुपये और नया सिक्का 400 रुपये का है। दुकानदारों ने सिक्कों का स्टाक भरपूर मात्रा में किया है।   
ग्राहकों को लुभाने के लिए आफर्स की भरमार
इलेक्ट्रानिक दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट के साथ उपहार की व्यवस्था की गई है। एलईडी, फ्रिज आदि में विशेष छूट दी जा रही है। छोटे छोटे इलेक्ट्रानिक सामानों में गिफ्ट पैक का आफर है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। धनतेरस पर्व को लेकर दुकानों में भीड़ को देखते हुए अधिक कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।

खास है पुलिस की व्यवस्था
 पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि छजमनपुरा में कोतवाली के पास संत रविदास की मूर्ति के पास से चार पहिया व दो पहिया का प्रवेश बंद रहेगा। जबकि ऊदल चौक व जीजीआईसी के सामने दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हर जगह पर पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed