फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero clashes with uncle's nephew, nephew dies

बोलेरो ने चाचा भतीजे का मारी टक्कर, भतीजे की मौत

Tue, 13 Jun 2017 10:42 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 13 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bolero clashes with uncle's nephew, nephew dies
दुर्घटनास्थल।
थाना कबरई के परसाहा गांव में बोलेरो ने चाचा भतीजे करे टक्कर मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के चंदौराडेरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र चिरौजीलाल अपने चाचा बृजलाल (65) पुत्र चूरामन के साथ सोमवार को परसाहा गांव में अपने मामा के यहां आया था। रात करीब 10 बजे चाचा भतीजे खाना खाने के बाद घर वापस जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी बोलेरो गाड़ी ने चाचा भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उसके बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामा के यहां शादी वाले घर में भी हादसे के बाद मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed