{"_id":"6ab41a15ad321bc5d70a7022","slug":"body-of-elderly-man-missing-for-two-days-found-in-pond-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129053-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में दो दिन से लापता वृद्ध का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गौरहारी गांव निवासी रमसी (80) दो दिन पहले 21 सितंबर को घर से लापता हो गए थे। परिजन ने पूरे गांव में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब बेटे महिपाल ने पुलिस को बताया था कि वह पिता को खाना खिलाकर परिवार समेत खेत चला गया। शाम को लौटने पर पिता घर पर नहीं मिले। परिजन पिता की तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह घर के पीछे स्थित तलैया में उनका शव उतराता मिला। परिजन ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में जाने से मौत हुई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा व लेखपाल वीरेंद्र राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।