फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Board exam bans on carrying mobile

बोर्ड परीक्षा में मोबाइल ले जाने पर लगाई रोक

Mon, 16 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Board exam bans on carrying mobile

जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बोर्ड परीक्षा नकल विहीन

विज्ञापन
संपन्न कराने के निर्देश देकर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी। साथ ही परीक्षार्थी के पास मोबाइल होने पर कार्रवाई को कहा। कहा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा दौरान प्रवेश पत्र के साथ-साथ पंजीकरण कार्ड भी साथ लाएं।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा के संबंध में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि तीन सचल दल बनाए गए हैं। जो परीक्षा केंद्राें का समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप जिलाधिकारियाें, पुलिस उपाधीक्षकाें, तहसीलदाराें को भी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्राें का भ्रमण कर जायजा लेने को कहा गया। जिससे किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

माध्यमिक विद्यालयों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग से टीचराें को लगाया गया है। परीक्षार्थियों की गेट पर चेकिंग के बाद ही कक्षाें में प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, खंड शिक्षा अधिकारी कबरई राजेंद्र कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी पनवाड़ी संतोष कुमार वर्मा, एबीएसए चरखारी रमाकांत सहित तमाम परीक्षा केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed