फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Blood donation was done on the foundation day of the union

संघ के स्थापना दिवस पर 21 लेखपालों ने किया रक्तदान

Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Blood donation was done on the foundation day of the union
महोबा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर गुरुवार को लेखपालों ने अनाथालय, वृद्धाश्रम व जिला अस्पताल में फल वितरित किए। साथ ही, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन कर 21 लेखपालों ने रक्तदान किया। महादान करने को लेकर लेखपालों में खासा जोश व उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त त्रिपाठी के नेेतृत्व में लेखपालों ने स्थापना दिवस पर अनाथालय पहुंचकर बच्चों को कपड़े व फल बांटे। वृद्धाश्रम व अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में रामनरेश, नीतेंद्र, विष्णु प्रसाद, वंदना यादव, अनूप कुमार, मयंक, सुभाष, विकास, हुकुम सिंह समेत 21 लेखपालों ने रक्तदान किया। दोपहर बाद तक ब्लड डोनेट कराने के लिए लेखपालों के आने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गुलशेर अहमद, जिलामंत्री शिवभान सिंह, बलवीर सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह यादव, बहादुर सिंह वर्मा समेत तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed